ब्यौहारी: देवलोंद थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, गोपालपुर का मामला
शहडोल जिले के देवलोंद थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने मंगलवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी श्रीकांत वैश्य ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी हनुमान प्रसाद एवं सर्वेश कुमार के द्वारा आपसी बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे अपराध दर्ज है।