सिरसागंज: गांव नगला जयराम में एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया, थाने में दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला जयराम निवासी एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका देवर आकर बिना वजह गाली गलौज देने लगा। गाली देने से मना करने पर उसने की शुरू कर दी और ईट उठाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।