पातेपुर: पातेपुर के सैदपुर डुमरा गांव में दरवाजा तोड़कर ₹25 लाख के आभूषण व नगदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पातेपुर के सैदपुर डुमरा गांव के वार्ड 10 में बेखौफ चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर के कमरों और अलमारियों के ताले काटकर लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकद रुपए और कीमती सामानों की चोरी कर ली। सोमवार की सुबह 9 बजे घटना की जानकारी मिलने पर पातेपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।