जगदलपुर: परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्रों पर पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 19 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।