महरौनी: ग्राम समोगर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के घर मचाए गए आतंक के मामले में जांच शुरू, CCTV आया सामने
ग्राम समोगर में लगभग आधा दर्जन दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर पहुंचकर बीते लगभग तीन दिन पूर्व रात्रि के समय जमकर हंगामा काटते हुए गाली-गलौज कर उत्पात मचाया था। उक्त मामले में महरौनी कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां दबंगों का आतंक साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।