कुर्था: भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन विस्तार पर मंथन किया गया
Kurtha, Arwal | May 24, 2026 आनंद विहार होटल के सभागार मे आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026के दूसरे दिन भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच संगठन विस्तार को लेकर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम मे बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय टाइगर एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।