चल्थी क्षेत्र में मशीनों से अवैध खनन के दावों वाले वायरल वीडियो को लेकर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रभारी जिला खान अधिकारी डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि वीडियो पुराना है और जिस स्थल को अवैध खनन बताया जा रहा है, वहां जिला प्रशासन एवं विभाग की अनुमति से रिवर ट्रेनिंग का कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में वहां किसी प्रकार का अवैध खनन नहीं हो रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि भ्रामक सोशल मीडिया पोस्टों पर विश्वास न करें तथा सही जानकारी के लिए विभाग से संपर्क करें।
#Uttarakhand #उत्तराखंड #Champawat #चम्पावत