बांधवगढ़: उमरिया कलेक्टर ने इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, सख्त निर्देश दिए
19 अप्रैल रविवार समय 11 बजे कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने उमरार डेम स्थित इंटेकवेल, खलेसर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा घंघरी में प्रस्तावित 2 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलेवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।