#भरतपुर। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को रूपवास कस्बे में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया। रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार, वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव और थाना अधिकारी विनोद मीणा की अगुवाई में निकले इस मार्च ने कस्बे के मुख्य मार्गों व संवेदनशील इलाकों को कवर किया। अधिकारियों ने नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने तथा किसी भी तरह की अफवाहों या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने या किसी को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Bharatpur, Bharatpur | Sep 6, 2026