सूरजगढ़: अलीनगर गांव वार्ड संख्या 7 में संतान नहीं होने पर पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या की, घर में मिला जहर की शीशी
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव वार्ड संख्या 7 बेलदारी टोला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई.जहां संतान न होने के ताने और घरेलू कलर से क्षुब्ध कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी एवं चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना के 48 घंटे बाद भी शुक्रवार 1बजे चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. घर में जहर की शीशी मिली. चर्चा है कि क्या पति भी आत्महत्या करने वाला था.