सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।