जिले के कोतवाली नगर इलाके के जिला अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।