मंडला: गुजरात के जनजाति कार्य मंत्री का मंडला आगमन, सर्किट हाउस में जनजातीय विकास पर चर्चा
Mandla, Mandla | May 16, 2026 जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस मंडला में शनिवार को गुजरात सरकार के जनजाति कार्य मंत्री नरेश पटेल का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। दो बजे जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति संरक्षण तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनजातीय समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनकी पारंपरिक संस्कृति पर चर्चा की।