बसंतपुर: वीरपुर थाना में जनता दरबार: 14 पुराने आवेदनों पर सुनवाई, चार मामलों का हुआ निष्पादन
भूमि विवाद के निपटारे को लेकर वीरपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन बसंतपुर सीओ की अध्यक्षता में की गई. जहां पुराने 14 मामलों पर सुनवाई की गई और दोनों पक्षों की मौजूदगी और भूमि से जुड़े दस्तावेज के आधार पर चार मामले का निष्पादन कर दिया गया. आयोजित जनता दरबार में वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े तीन पुराने आवेदन, भीमनगर थानाक्षेत्र के तीन, रतनपुर था