कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 किलोमीटर तक घसीटा; दो दोस्तों की दर्दनाक मौT
#गुढ़ा गौड़जी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय स्कूटी को करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए कार दौड़ाता रहा।
हादसे में किशोरपुरा निवासी 35 वर्षीय संत कुमार सैनी और इस्लामपुर निवासी 40 वर्षीय जावेद की मौके पर ही दर्दनाक मौT हो गई। दोनों दोस्त एक होटल में खाना खाने के बाद स्कूटी से झुंझुनूं लौट रहे थे। होटल से करीब 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद भी चालक नहीं रुका। स्कूटी कार में फंसी रही और कार तेज गति से आगे बढ़ती रही। करीब दो किलोमीटर दूर टूडिया गांव के पास कार का टायर फट गया, जिससे वाहन रुक गया। इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ा गौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों श वों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
#ShekhawatiPost #gudhagorji #roadaccident #accident