इटारसी: कांग्रेस कमेटी ने सांसद दर्शन सिंह का पुतला फूंका, गेहूं खरीदी में अव्यवस्था का किया विरोध
इटारसी में गुरुवार को शाम करीब 4 नगर कांग्रेस कमेटी ने गेहूं खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं और किसानों की परेशानियों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद दर्शन चौधरी का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए पानी की बौछारें चलाईं, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अधजला पुतला जलाकर विरोध जताया।