मधेपुरा में सर्विस बुक के विवाद पर हंगामा, हेडमास्टर पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप
मधेपुरा के शिक्षा विभाग कार्यालय में सर्विस बुक से जुड़े काम को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधानाध्यापक पर विभागीय कर्मचारी के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने का आरोप लग गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक संजय प्रताप को निलंबित कर दिया है। वहीं, कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। मध्य विद्यालय उदा बालक के प्रधानाध्यापक संजय प्रताप अपनी सर्विस बुक से संबंधित काम के लिए शिक्षा भवन स्थित स्थापना शाखा पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी सहायक कर्मचारी सूर्यनारायण मंडल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
Bihar, India | Sep 9, 2026