जिला चिकित्सालय डिंडौरी के सभाकक्ष में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुभारंभ किया गया। दरअसल शनिवार दोपहर 12:00 जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखा और सुना।