पीरटांड: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मंटू सिंह ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मंटू सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम 6 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। मंटू सिंह का ससुराल बेंगाबाद क्षेत्र के लखनपुर है यह ससुराल गया हुआ था और मंगलवार रात में गांव के बगल के गांव बुढ़िया सराय जाकर एक पेड़ में फंदा बनाकर उसी में फांसी लगा लिया।