पटना ग्रामीण: ट्रांसपोर्ट नगर से ₹37 लाख से अधिक का कफ सिरप जब्त, कंपनी और मंगाने वाले पर टैक्स चोरी का केस
जीएसटी, डीआई और अगमकुआं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तमिलनाडु से भेजी गई 37 लाख 12 हजार 500 रुपये की कफ सिरप की खेप जब्त की गई है। ट्रांसपोर्टनगर में छापेमारी के दौरान 150 कार्टन कफ सिरप बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार हर कार्टन में 15 फाइल थीं और एक फाइल की कीमत करीब 165 रुपये बताई गई है। जांच में टैक्स चोरी और अवैध दवा कारोबार का मामला सामने आया है।