गुना नगर: गुना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बदली ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग स्थल किए गए निश्चित
गुना दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कार्यक्रम होगा। इसको लेकर गुना पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था बदली है। ट्रैफिक प्रभारी अजय प्रताप ने 10 मई को बताया, कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग बीज निगम स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्टेडियम ग्राउंड खेल प्रशाल के सामने रखी गई है। वहीं वहीं शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली गई है।