रफीगंज: पराव बिगहा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों ओर से दर्ज हुई प्राथमिकी
रफीगंज प्रखंड के पराव बिगहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला थाना पहुंच गया है। घटना में एक पक्ष के धर्मेंद्र सिंह घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया। धर्मेंद्र सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि रात्रि में घर में खाना खाने जा रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।