गौरीगंज: अमेठी में जल जीवन मिशन योजना पांच साल बाद भी अधूरी, ग्रामीण पानी के लिए परेशान
अमेठी के विकासखंड शाहगढ़ की ग्राम सभा जलामा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण अधूरा है। पांच साल बीतने के बावजूद ग्रामीणों को नल के पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।