उचकागांव: परसौनी खास में बेहतर कार्य करने वाली सेविका-सहायिका को किया गया सम्मानित
उचकागांव प्रखंड के परसौनी खास पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या नौ पर राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष दीपक कुमार, सीडीपीओ शिवम कुमार सिंह, मुखिया संतोष कुमार गुप्ता, भाजपा नेता मार्कंडेय राय शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पोषक खा