मनाली दिनांक: 18 जुलाई, 2026
आज दिनांक 18 जुलाई, 2026 को लगभग दोपहर 12:00 बजे एक इयॉन कार, जो मनाली से लाहौल की ओर जा रही थी, धुंदी पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
वाहन में लाहौल निवासी दो व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दोनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आईं। उन्हें तत्काल आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। दुर्घटना में वाहन को भी क्षति पहुँची है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही मनाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
Kullu, Kullu | Jul 18, 2026