18 नवंबर तक वार्ता के लिए बुलाए सरकार, नहीं तो 19 को विधानसभा का घेराव करेंगे पेंशनर
ढालपुर में पांचवें दिन भी जारी रहा पेंशनरों का धरना, हजारों पेंशनर धर्मशाला में जुटने की तैयारी में
Kullu Times
इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पेंशनरों के कई वित्तीय लाभ लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इसके अलावा भी उनकी अनेक मांगें हैं, जिन पर सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द वार्ता के लिए बुलाया जाए और उनकी लंबित मांगों का समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 18 नवंबर तक वार्ता नहीं हुई तो 19 नवंबर को धर्मशाला में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
Kullu, Kullu | Nov 16, 2026