अतरी: जेहली बिगहा में घर में घुसे चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
अतरी थाना क्षेत्र के जेहली बीघा गांव में शनिवार की रात को इम्तियाज के घर में घुसकर चोर ने बक्सा और सूटकेस में रखे दो लाख रूपए मूल्य के जेवर की चोरी कर ली इस बीच इम्तियाज की बेटी जग गई और वह हल्ला करने लगी जिसके बाद चोर नित्यानंद कुमार उर्फ नीतीश ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा लेकिन हल्ला सुन उसकी मां जग गई और बाद में उसके पिता जग गए ।