#दहेज_लोभियों_को_मिला_करारा_जवाब! थार की मांग पर लड़की वालों ने थमाई खिलौना थार, घर बुलाकर किया रिश्ता कैंसल,मेरठ में दहेज की मांग करने वाले लड़का पक्ष को लड़की वालों ने अनोखे अंदाज में सबक सिखाया। बताया जा रहा है कि लड़के वालों ने शादी में दहेज के रूप में थार गाड़ी की मांग की थी। इस पर लड़की पक्ष ने उन्हें घर बुलाया और असली थार की जगह खिलौने वाली थार कार थमा दी। इसके बाद लड़की वालों ने रिश्ता भी खत्म कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला थाना भावनपुर क्षेत्र के ज्ञानपुर इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
#Meerut #DowrySystem #ToyThar #ViralVideo #DowryDemand #UttarPradesh #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 29, 2026