केरसई: 24 घंटे के अंदर सिमडेगा विधायक के प्रयास पर रुसु गांव में मिला नया ट्रांसफार्मर पूर्व मुखिया ने किया उद्घाटन
Kersai, Simdega | Jul 14, 2026 केरसई के रुसु गांव में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास पर 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर मिला। मंगलवार को 1:00 बजे पूर्व मुखिया के द्वारा विधिवत रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। मौके पर बताया गया कि ग्रामीणों के द्वारा खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत विधायक से किया था और विधायक के प्रयास 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर बहाल कर दिया गया।