बैतूल नगर: तलाश में खाली था खेत,अगले दिन पेड़ के नीचे मिली लाश:40 वर्षीय युवक की हत्या की आशंका"जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम
बैतूल जिले में एक लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 40 वर्षीय गुणवंत गोविंदराव रविवार सुबह से लापता थे। परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब 300 मीटर दूर एक खेत में पेड़ के नीचे