मुगलसराय: पचफेड़वा के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, एक युवक हुआ गंभीर घायल
अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार-सोमवार मध्य रात्रि चंदौली के गौतम नगर का रहने वाला मनोज 34 वर्ष अपने साथी ऑटो चालक राहुल के साथ अलीनगर की तरफ से चंदौली की ओर आ रहा था, तभी हादसा हो गया। घायल मनोज को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है।