मुगलसराय: मुगलसराय के जेबी कराटे में 10 बच्चों का नेशनल कराटे टूर्नामेंट में चयन, बेंगलुरु में 22-23 नवंबर को होगा टूर्नामेंट
जनपद के मुगलसराय के जेबी कराटे क्लब के 10 बच्चों का चयन बेंगलुरु में आयोजित होने वाले नेशनल क्योकुशिन कराटे टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए किया गया है। 22-23 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बच्चों में हर्ष व्याप्त है। सभी बच्चों को 19 नवंबर को ट्रेन द्वारा बेंगलुरु भेजा जाएगा। रविवार को कोच सेंसी सुनील सिंह ने जानकारी दी है।