मुगलसराय: यात्रा के दौरान खोए हुए मोबाइल डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने 150 यात्रियों को लौटाए
जनपद के डीडीयू जंक्शन पर रविवार को जीआरपी ने 150 यात्रियों को उनके खोए हुए मोबाइल लौटा दिया है। यात्रा के दौरान स्टेशन परिसर में मोबाइल गुम हो गई थी, जिस पर पीड़ितों ने तहरीर दिया था। मोबाइल पाने के बाद मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ बिहार के यात्रियों की मोबाइलें थी। सभी ने जीआरपी का धन्यवाद दिया है।