मुगलसराय: चंदौली जिले में बीज शोधन, भूमि शोधन रसायन कृषि रक्षा इकाइयों पर 75% अनुदान उपलब्ध, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने शनिवार को बताया कि वर्तमान में रवि की बुवाई का समय आ गया है। कृषक भाइयों को सूचित करना है की बुवाई से पहले बीज शोधन अवश्य किया जाए। फसलों में रोग,बीज,मृदा,वायु,कीटों द्वारा फैलते हैं एवं बीज जनित रोगों का कोई भी उपचार संभव नहीं है। बताया कि बीज शोधन, भूमि शोधन रसायन कृषि रक्षा इकाइयों पर 75% अनुदान उपलब्ध है।