मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों के खिलाफ चलाया गया अभियान, नियमों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई
चंदौली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह पर संदिग्ध वस्तुओं,व्यक्तियों,वाहनों की चेकिंग की। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तेज रफ्तार,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर उन पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।