सुजौली थाना क्षेत्र के सीताराम पुरवा पुल पर बुधवार कि शाम करीब 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज था इसलिए वह बह गई। महिला की पहचान पम्मी पत्नी लवकुश निवासी चफरिया के रूप में हुई है। महिला का गुरुवार तक कुछ पता नहीं चल सका हैं। गोताखोर महिला की तलाश कर रहें हैं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।