मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी विनोद पुत्र गजराज रावत उम्र करीब 30 वर्ष जो नहाने के लिए बुधवार को गोपिया बैराज के सरयू नहर में गए थे। पानी अधिक होने के कारण उनका पैर फिसल गया जिससे वह डूब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है वहीं परिजनों का रो रो कर पूरा हाल है।