फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में पार्षद व मेयर प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मंत्रियों ने की शिरकत
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के पार्षद प्रत्याशियों व मेयर के प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाने के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर व पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा सेक्टर 12 पहुंचे। इस मौके पर मंत्रियों ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मंत्री विपुल गोयल ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल होगा