अतरी: चिकित्सा शिविर में 750 मरीजों का हुआ इलाज, मुफ्त दवाइयां दी गईं
अतरी प्रखंड के यूलाइक पब्लिक स्कूल टेउसा में रविवार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आजाद मेडिकल अवधेश कुमार उर्फ लल्लू जी और यू लाइक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सत्येंद्र प्रसाद के प्रयास से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर कमलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया।