महोबा: कलेक्ट्रेट सभागार में नवरात्रि-दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए
Mahoba, Mahoba | Oct 9, 2026 नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने पूजा पंडालों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, सफाई, पेयजल, प्रकाश व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बड़े पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन व विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।