गुन्नौर: गांव कहरौला गर्वी में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों से 8 लोग हुए घायल
बबराला थाना क्षेत्र के गांव कहरौला गर्वी निवासी जमुना सिंह और गुलफाम सिंह में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। सोमवार शाम करीब 6 बजे जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।