बटियागढ़: दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने डोलपुरा और फूडताल के स्कूलों का निरीक्षण किया
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर आज शुक्रवार सुबह बटियागढ़ ब्लाक के दौरे पर रहे,इस दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक शाला डोलपुरा व फ़ूडताल गांव में स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया.ग्रामीणों ने यंहा पेयजल समस्या बताई, साथ ही फ़ूडताल में शिक्षकों के स्कूल न आने की शिकायत भी जिस पर कलेक्टर ने सार्थक एप से शिक्षको की डिटेल उपलब्ध कराने निर्देश दिए