बटियागढ़: देवगांव पांडाझिर मार्ग पर बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया
बटियागढ़ ब्लॉक के देवगांव पांडाझिर मार्ग पर बुधवार रात एक बोलेरो कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी,हादसे में सन्दीप पिता द्वारका प्रसाद निवासी देवगांव गम्भीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,जंहा से गम्भीर हालात में जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया,घटना की सूचना हटा थाना पुलिस को दी गई,