बटियागढ़: दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर बुधवार सुबह सिलापरी पहुंचे, जंगल की सैर कर शैलचित्र देखे
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज बुधवार सुबह बटियागढ़ क्षेत्र के भृमण पर रहे,इस दौरान कलेक्टर दूरस्थ अंचल सिलापरी गांव पँहुचे कलेक्टर कोचर ने जंगल और पहाड़ों से गुजरते हुए गुफा और उनमें बनी शैलचित्र का अवलोकन कर और उन्हें संरक्षित करने की बात कही,कलेक्टर ने सिलापरी गांव में ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना,अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए