बटियागढ़: मां चंडी और फतेहपुर अजब धाम के दर्शन के बाद बागेश्वर पीठाधीश्वर की पदयात्रा में शामिल हुईं हटा विधायक
हटा विधायक उमादेवी खटीक आज मंगलवार को मां चंडी और फतेहपुर के प्रसिद्ध अजब धाम के दर्शन कर बागेश्वर पीठाधीश्वर की पदयात्रा में शामिल होने के निकली,जय श्री राम के जयघोष के साथ सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए हटा विधायक उमादेवी काफिले के साथ रवाना हुई जो आज शाम तक उत्तरप्रदेश की सीमा में बागेश्वर पीठाधीश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर यात्रा में सहभागी बनेंगी,