बटियागढ़: ज़िला कलेक्टर ने बरी कनोराकला गांव में पुरातात्विक धरोहरों का लिया जायजा, 3 पुरातात्विक सामग्रियों को भेजा संग्रहालय
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर आज बटियागढ़ ब्लॉक के बरी कनोराकला गांव पहुंचे यहां उन्होंने पुरातत्व काल की धरोहर,शिव मंदिर,मठ और मड़ियो का भृमण कर प्राचीन संरचनाओं को देखा,कलेक्टर ने यंहा तीन पुरातत्व सामग्री जिसमे एक बड़ी मूर्ति,एक पदचिन्ह,एक छोटी मूर्ति को दमोह संग्रहालय भेजा, उचित संरक्षण हो सके,कलेक्टर ने यंहा भृमण कर ग्रामीणों से प्राचीन काल से जुड़ी जानकारी ली