कासगंज: मनौटा गांव में महिला के साथ हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा गांव की रहने वाली अनार देवी पत्नी टिंकू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया, कि अपने खेत पर धान रोपाई के लिए खेत में पानी भरने के लिए खेत पर गई हुई थी। तभी वहां अचानक से कमल सिंह पुत्र रामभरोसे और भगवती पत्नी कमल सिंह खेत से मिट्टी उठाने लगे। आरोप है कि मना करने पर महिला के साथ गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की गयी।