कासगंज: कासगंज के नगला जोर में खेत में सांप के जोड़े का अठखेलियाँ करते वीडियो वायरल, ग्रामीणों की लगी भीड़
कासगंज में नाग नागिन का जोड़ा खुले में अठखेलियां कर रहा था। लोगों की जब इन पर नजर पड़ी तो वीडियो शूट भी कर लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। नाग-नागिन के अदभुत प्रेम का यह नजारा कासगंज जिले के ढोलना क्षेत्र के गाँव नगला जोर में देखने को मिला। देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।