लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार धर्मरायचक मोहल्ले से 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर शहर में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा।
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर शहर के पुरानी बाजार स्थित धर्मराज चक मोहल्ले से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने कलश वितरण कर भव्य कलश शोभा यात्रा को रवाना किया कलश शोभायात्रा धर्मरायचक मोहल्ले से निकलकर प्रभात चौक, छोटी दुर्गा स्थान, थाना चौक होते हुए धर्मरायचक मोहल्ले स्थित यज्ञ स्थल पहुंचा।