इस्माइलपुर: खरीक मोदी टोला से नशा में मारपीट करने का आरोपित गिरफ्तार
शराब के नशा में परिवार के लोगों से मारपीट करने वाले व्यक्ति को खरीक थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति खरीक थाना के मोदी टोला का विलास दास है. पुलिस को सूचना मिली कि मोदी टोला में शराब के नशा में एक व्यक्ति परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा है. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आरोपित को गिरफ्तार की..